शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से हिमाचल में व्यय होंगे साढ़े 6 हजार करोड़- महेंद्र सिंह ठाकुर

धर्मपुर क्षेत्र में जलशक्ति मंत्री ने किया 2 करोड़ के विकास कार्यों का  भूमि पूजन 
धर्मपुर।जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आज लगभग दो करोड़ रूपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन किये। जिनमें गांव जोढण में 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाली कंचनपुरी मंदिर संपर्क सडक़, 10 लाख रूपये की लागत से बनने वाली एसएसी बस्ती स्याठी संपर्क सडक़, 10 लाख रूपये की लागत से ही संपर्क सडक़ मंदिर भेड़ी, 10 लाख रूपये की लागत से ही गांव कोट के लिए बनने वाली संपर्क सडक़, 75 लाख रूपये की लागत से संपर्क मार्ग करनोहल से खीली रंघोढ़ तथा 90 लाख रूपये की लागत से कौहण रेघोढ़ रोसोपुल संपर्क सडक़ों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल हैं। इस बीच उन्होने त्रैम्बला स्याठी, जोढ़ण, स्याठी, चौकी, ग्रौडू, अप्पर भेड़ी, सज्याओ, रटकेल, कोट, करनोहल तथा कौहण गांवों में जन समस्याएं भी सुनीं तथा अधिकत्तर का मौके पर ही निपटारा कर दिया। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सडक़ सुविधा से जोडऩे के निरंतर प्रयास जारी हैं ताकि लोगों को आवागमन में असुविधा न रहे। साथ ही सभी सडक़ों को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वर्तमान में धर्मपुर विस क्षेत्र में ही लगभग 30-35 पुलों का ही निर्माण किया जा रहा है जिन पर लगभग 5 से लेकर 25 करोड़ रूपये प्रति पुल धनराशि व्यय हो रही है।

एचपी शिवा प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रदेश में व्यय होंगे साढ़े 6 हजार करोड़ रूपये
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में लगभग साढ़े 6 हजार करोड़ रूपये के एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से प्रदेश के सात जिलों में बागवानी से किसानों की आर्थिकी को बल प्रदान करने को पहले चरण में लगभग 1688 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की हो रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के लिए यह प्रोजेक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है। उन्होने बेरोजगार युवाओं के साथ-साथ किसानों व बागवानों से बड़े स्तर पर एचपी शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुडऩे का आहवान किया है। इसके लिए सरकार पौधों से लेकर जमीन की बाड़बंदी तक की तमाम सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया करवा रही है।

कोरोना महामारी के बचाव में हिमाचल प्रदेश बना है देश का अग्रणी राज्य
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बचाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश का अग्रणी राज्य बनकर आगे बढ़ा है। उन्होने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण के प्रथम डोज के शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लिया है तो वहीं दूसरी डोज के भी शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निरंतर प्रयास जारी हैं। उन्होने कहा कि कोरोना संकट के बीच भी प्रदेश में विकास की गति को रुकने नहीं दिया है बल्कि जय राम ठाकुर सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को निरंतर प्रयासरत है।

100 करोड़ की बरोटी-मंडप-जोढन उठाऊ सिंचाई योजना से लाभान्वित होंगी 15 ग्राम पंचायतें
जलशक्ति मंत्री ने कहा कि 100 करोड़ रूपये की लागत से बरोटी-मंडप-जोढन उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के संपूर्ण हो जाने से इस क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों की लगभग 1800 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा सुनिश्चित होगी। इसी परियोजना के माध्यम से अकेले जोढन गांव को ही लगभग लगभग 3 करोड़ रूपये की राशि व्यय हो रही है। इसी तरह टीहरा व आसपास की 11 ग्राम पंचायतों के लिये भी एक अलग से नई उठाऊ सिंचाई योजना पर कार्य किया जा रहा है जिस पर भी लगभग 100 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय होगी। साथ ही कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिये करोड़ों रूपयों की अनेकों पेयजल योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

धर्मपुर सिविल अस्पताल में लोगों को मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं
महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए जहां अस्पताल के मूलभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है तो वहीं सभी आधुनिक मशीनों को भी अस्पताल में स्थापित किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को चिकित्सा उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े। साथ ही कहा कि संधोल व टीहरा के सिविल अस्पतालों के निर्माण कार्य भी प्रगति पर हैं तथा यहां भी आने वाले समय में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हरसंभव प्रयास होंगे।

मुख्य मंत्री 6 अक्तूबर को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को देंगे करोड़ों रूपये की सौगात
उन्होने बताया कि आगामी 6 अक्तूबर को प्रदेश के मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जहां वे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रूपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे तो वहीं विकास की नई योजनाएं भी क्षेत्र को देकर जाएंगे। उन्होने धर्मपुर क्षेत्र की अधिक से अधिक जनता से मुख्य मंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनाने का भी आहवान किया।
इस मौके पर जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जगदीश चंद ठाकुर, कर्नल रूप चंद, मीना देवी, देश राज पालसरा, सुमन, सरीता ठाकुर, कालीदास, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग विजय चौधरी सहित विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।banner

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button