हिमाचल

Earthquake : फिर जोरदार तरीके से हिली धरती, नेपाल में केंद्र, कई राज्यों में महसूस किया

नई दिल्ली।चार दिन के भीतर फिर से भूकंप महसूस किया गया। पहले पौड़ी जिले में भूकंप आया। इसके बाद नेपाल में इससे बड़ा भूकंप आया। दोनों ही भूकंप के झटकों को हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली समेत कई स्थानों पर महसूस किया गया। पहला भूकंप उत्तराखंड के पौड़ी जिले में 12 नवंबर की शाम करीब चार बजकर 25 मिनट 28 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 दर्ज की गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का आक्षांस 29.76 और देशांतर 78.98 था। साथ ही इसका केंद्र जमीन के भीतर करीब पांच किलोमीटर भीतर था। हालांकि झटका ज्यादा जोर का नहीं होने से कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है। इसके बाद शाम सात बजकर 57 मिनट छह सेकेंड पर भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 5.4 थी। इसे देहरादून तक लोगों ने महसूस किया। ये भूकंप नेपाल में आया। इसका आक्षांस 29.28 और देशांतर 81.20 था। साथ ही इसका केंद्र जमीन के भीतर करीब दस किलोमीटर भीतर था।




आठ नवंबर से नौ नवंबर की सुबह तक आए थे पांच भूकंप
आठ नवंबर की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक भूकंप के पांच झटके महसूस किए गए। भूकंप के इन पांच झटकों में सबसे बड़ा झटका आधी रात के बाद नौ नवंबर को एक बजकर 57 मिनट 24 सेकंड पर महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 6.3 थी। इसका केंद्र नेपाल था। इस भूकंप से नेपाल में कई मकान ध्वस्त होने से छह लोगों की मौत हुई थी।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button