देश-दुनिया

देश में पिछले 24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 4,157 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामले एक दिन गिरावट के बाद फिर बढ़ गए हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 2,08,921 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,157 दर्ज की गई। इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,71,57,795 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 3,11,388 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 24,95,591 एक्टिव मरीज हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 2,95,955 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है, जिसमें 2,43,50,816 लोग अब तक कोविड से ठीक हो चुके हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोनावायरस के लिए 22,17,320 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 33,48,11,496 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।


19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।


13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button