राजनीति
Video : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का शिमला में जोरदार स्वागत, सीएम ने नवाजा
शिमला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की जन आशीर्वाद यात्रा का आज हिमाचल में जोरदार स्वागत हुआ। परवाणु, धर्मपुर, सोलन के बाद शिमला में भी जोरदार स्वागत हुआ। पीटरहॉफ शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, राकेश पठानिया, सुखराम चौधरी, त्रिलोक जम्वाल, बलबीर वर्मा, संजीव कटवाल, रवि मेहता एवं अजय श्याम भी उपस्थित रहे।