धर्म-संस्कृति

आज का राशिफलः आज शनि देव इन राशियों पर बरसाएंगे अपनी कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

खबर को सुनें

24 जुलाई 2021 का राशिफल। राधे-राधे। भगवान ने हमारे लिए हर घड़ी, हर समय तय कर रखी है। कभी आनंद तो कभी जीवन की परीक्षा। ग्रहों के माध्यम से हम जान सकते हैं कि आने वाला समय कैसा रहने वाला है। आइए जानते हैं आज किस राशि के जातकों को लाभ होगा, किन्हें मिलेगी शुभ सूचना। प्रभु कृपा किन जातकों पर बरसेगी। ‘ज्योतिषाचार्य कैलाश चंद्र सेमवाल’ से जानिए दैनिक राशिफल के बारे मेंः-


ज्योतिषाचार्य कैलाश चंद्र सेमवाल।

मेष राशि-आज के दिन मेष राशिफल जातक अपनी पुरानी परेशानियों को भूल कर मौज-मस्ती में बच्चों के साथ वक्त बिताएंगें। बिजनेस और नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल है। मां की सेवा और इच्छानुसार घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जातक का धर्म-कर्म और धार्मिक कामों में मन लगेगा।
वृषभ राशि-दिन आज के वृषभ राशिफल के अनुसार जातक को अपने भाई-बहनों से अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान की खुशखबरी माहौल को रोमांचक बना देगा। काम व्यवसाय या कार्यस्थल में जातक के लिए फायदेमंद दिन रहेगा।
मिथुन राशि- आज आपकी बुद्धिमत्ता की प्रशंसा होगी। जातक के काम की तारीफ हर जगह होगी और इससे आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में मदद मिलेगी। बाहर जाने से बचें। मां के साथ भाई-बहनों की जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्ववहन करेंगे। दोस्तों से मुलाकात ताजगी देगी।
कर्क राशि- आज आपको सावधान रहना होगा। किसी शत्रु की वजह से नुकसान होगा। जरूरी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। आपका दिन सामान्य रूप से बीतेगा। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारी निभानी होगी। जीवन की चुनाैतियों से निपटने के लिए आप अपनी योग्यताओं और कौशलों को निखारने का मौका मिलेगा। आपकी सराहना होगी। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी।

सिंह राशि- आज आपका दिन काफी व्यस्तता में बीतेगा। अपने खर्च को नियंत्रित रखें। सेहत को ठीक रखने के लिए योग, ध्यान का अभ्यास करें। बिना माांगे किसी को सलाह देने से बचें। विवाद होने की आशंका है। आज आप मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। आप कई तरह के बातों को एक साथ सोच रहे हैं। इससे आपको क्षति हो सकती है। आप किसी कार्य को पूरा नहीं कर सकेंगे। दफ्तर की बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे।
कन्या राशि- आज अपनी परेशानी को दूर करने के लिए अनुभवी लोगों से मदद लें। जीवनसाथी की समस्या पर ध्यान दें। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आज आप अपनी सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है। तनाव बढ़ेगा। आप काफी महत्वाकांक्षी हैं। आज आपके सामने कुछ बड़ी चुनौती या विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के लोगों की मदद करेंगे।


तुला राशि- आज आपका दिन सुखद रहेगा। आप अपनी अधिकांश जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। पूजापाठ से मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में लाभ होगा। आपका ध्यान प्रभु की आराधना में लगेगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। विवाहित घूमने जा सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। बोलचाल पर संयम रखें। किसी की उलझन दूर कर सकेंगे। जोखिम से जुड़े कार्य के दौरान सावधान रहें।
बृश्चिक राशि- आपको सावधान रहना होगा। किसी काम में नुकसान हो सकता है। तनावग्रस्त हो सकते हैं। शत्रुओं की हरकतों पर नजर रखें। आपका काम आगे बढ़ेगा। उधार की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। उत्साहित रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा। कारोबार में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।
धनु राशि- आप काफी खुश रहेंगे। प्रभु की आराधना में मन लगेग। अध्यात्म, सत्संग की ओर रूझान बढ़ेगा। काफी उत्साहित रहेंगे। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। छात्रों को कामयाबी मिलेगी। धन लाभ होने की संभावना है। पास की जगह यात्रा पर जा सकते हैं। रिश्तेदारों या मित्रों से मुलाकात होगी। किसी को कर्ज देना पड़ सकता है। निवेश से लाभ होगा।

मकर राशि- आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। अज्ञात लोगों से लेनदेन करते समय सावधान रहें। तत्काल किसी पर भरोसा न करें।नुकसान हो सकता है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। जीसाथी के साथ प्यार बना रहेगा।
कुंभ राशि– अपनी निजी जानकारी अनजान लोगों को न दें।आपका काम आगे बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। बाहर का खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। बुजुर्गों का ध्यान रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर की जिम्मेदारियों को पूरी करेंगे। युवाओं को लाभ होगा।

मीन राशि– आज अपने काम को लेकर ढिलाई न बरतें। आपकाे धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के लोगों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दफ्तर में आज अफसरों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। शत्रुओं से सतर्क रहें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। जरूरी कार्यों में खर्च होगा। कारोबार की स्थिति कमजोर रहेगी। निवेश से लाभ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button