देश-दुनिया

पिछले 24 घंटों में भारत में ये रहा कोरोनावायरस का हाल

खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारत के दैनिक नए मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक (1,03,558) नए मामले दर्ज किए गए।आठ राज्य- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोविड के दैनिक नए मामलों में तेज बढोतरी प्रदर्शित की गई है। नए मामलों के 81.90 प्रतिशत इन्हीं आठ राज्यों से दर्ज किए गए हैं।


महाराष्ट्र में सर्वाधिक 57,074 मामले दर्ज

महाराष्ट्र ने 57,074 (55.11 प्रतिशत) की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज कराए हैं। 5,250 के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने 4,553 नए मामले दर्ज कराए हैं। भारत के कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 5.89 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 50,233 मामलों की शुद्ध बढोतरी हुई है।भारत की कुल रिकवरी आज 1,16,82,136 पर पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 92.8 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 52,847 रिकवरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों में 478 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में 478 मौतें दर्ज की गई। नई मौतों में आठ राज्यों की भागीदारी 84.52 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें (222) दर्ज की गई जबकि 51 दैनिक मौतों के साथ पंजाब का दूसरा स्थान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button