देश-दुनिया

Corona : संक्रमण के नए केस 3 लाख से कम, लेकिन मौतें 4 हजार से ज्यादा

खबर को सुनें

नई दिल्ली। देश में कोहराम मचा रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार अब कुछ कम होती हुई नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना वायरस के तीन लाख से कम केस मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि बीते एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,81,386 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 3,78,741 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की संख्या कम नहीं हुई है। बीते 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस की वजह से 4106 लोगों की जान गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमण के नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के एक्टिव केस घटकर 35,16,997 हो गए हैं। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अभी तक कुल 2,74,390 लोगों की मौत हुई है।


देश में 2.50 करोड़ के करीब मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में नए मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,49,65,463 हो गई है। अमेरिका के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां 2 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस संक्रमण के शिकार हुए हैं। 2,11,74,076 लोग अबतक कोरोना वायरस संक्रमण से रिकवर भी हो चुके हैं, जबकि 35,16,997 लाख एक्टिव केस हैं यानी इतने मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। एक्टिव मामलों की संख्या् कुल मामलों की 16 फीसदी से कम हो गई है। देश में अबतक 18,29,26,460 लोगों का वैक्सी्नेशन हो चुका है।


19 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
13 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है। इनमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
• बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 2.81 लाख
• बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 4,092
• बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 3.78 लाख
• अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.49 करोड़
• अब तक ठीक हुए: 2.11 करोड़
• अब तक कुल मौतें: 2.74 लाख
• अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 35.12 लाख

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button