हिमाचल आपदा : पंतेहड़ा के प्रधान ने किया नेक काम, मानदेय दे दिया दान

घुमारवीं (विनोद चड्ढा)। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का प्रकोप देखने को मिला। जिसमें पूरे हिमाचल में चारों तरफ तबाही ही तबाही दिखाई दे रही थी। पड़ोसी राज्यों में भी इस तबाही का खासा असर देखने को मिला।
चारों ओर प्रकृति ने हाहाकार मचा रखा था।
सैंकड़ों लोग बेघर हो चुके थे, ना जाने कितने लोग मौत के आगोश में समा चुके थे और ना जाने कितने करोड़ के नुकसान हिमाचल में हुए। इसी बीच मदद के लिए आगे आए जिला बिलासपुर की घुमारवीं विधानसभा की ग्राम पंचायत पंतेहड़ा के युवा प्रधान। जिन्होंने अपने एक महीने के मानदेय को मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि देवभूमि हमारी है और हर मुश्किल घड़ी में हम देवभूमि को बचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश पर आई इस विपत्ति के प्रति अपनी जिम्मेवारी समझते हुए बतौर प्रधान अपना मानदेय दान देने की घोषणा करके मिसाल कायम की है। जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। उनके इस काम को देखते हुए और भी लोगों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दान देना शुरू कर दिया है।