अपराध/हादसे
बरमाणा में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। बरमाणा पुलिस के अनुसार एक 14 ½ साल की लड़की की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की ने बताया कि जब वह गसौर में मौजूद थी, तब एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बारे में किसी और को बताने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।