Solan : गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून फिर मानवता की सेवा के लिए तैयार : पुंज
सोलन। वैश्रिवक महामारी कोरोना के बीच गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून सोलन हर परिस्थती में जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलकार खड़ा रहेगा। लंगर की सेवा हो या फिर इस आपता स्थित में औक्सीजन लगाने की प्रकिया प्रशासन करना चाहता है तो गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून अग्रिम पंक्ति में खड़ी होकर प्रशासन का सहयोग करेगी।
गौरलतलब है कि मानवता की सेवा के लिए गुरुदारा सिंह सभा हमेशा से कार्य करती रही है। इसके बाद अब इस विपदा की घड़ी में गुरुद्वारा सिंह सभा हर सेवा के लिए तैयार है। गुरूद्वारा सिंह सभा सपरून के चैयरमैन अमरप्रीत सिंह पुंज ने बताया कि बीते वर्ष भी गुरुद्वारा सिंह सभा ने प्रशासन के साथ साथ पीड़ित मानवता की सेवा के लिए लॉकडाउन में कार्य किया था और जरूरतमंद लोगों के लिए लंगर लगाया था। इस बार भी सभा किसी भी परिस्थिति में लोगों की सहायता के लिए तैयार है। वहीं गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मनमोहिंद्र सिंह ने बताया कि कोई भी लोग इस विपदा की घड़ी में भूखे पेट ना रहे इसके लिए भी वह प्रशासन की अनुमति से कार्य करने को तैयार है।