बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल
हमीरपुर के एक ही गांव में मिले सात कोरोना मरीज
हमीरपुर। जिला में रविवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 8 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि नादौन उपमंडल के जलाड़ी क्षेत्र के गांव जंगलू के 7 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। इनमें 56 वर्षीय व्यक्ति, 45 वर्षीय व्यक्ति, 77 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 35 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का और 78 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक शामिल है। इनके अलावा भोरंज उपमंडल के गांव जिजवीं की 16 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है।