अपराध/हादसे
लूहणू ग्राउंड के पास पुलिस ने व्यक्ति से बरामद की अफीम

बिलासपुर। सदर पुलिस बिलासपुर ने हेड कांस्टेबल संजीव पुंंडीर की तहरीर के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल संजीव पुंडीर नेेे अपनी तहरीर में बताया कि जब दोपहर 2:00 बजे वह अन्य कर्मचारियों के साथ लुहणू मैदान बिलासपुर में गश्त ड्यूटी पर थे। तब गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने एक व्यक्ति के कब्जे से 5.53 ग्राम अफीम बरामद की। सूूचना के अनुसार व्यक्ति चाांदपुुर का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।मामले की जांच चल रही है।