राजनीति

कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ ले, जीतेगी तो भाजपा ही : जयराम

खबर को सुनें

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि वह जिस मर्जी मुद्दे पर चुनाव लड़ ले, जीतेगी तो भाजपा ही। भाजपा की चुनाव समिति की बैठक के बाद सभी भाजपा नेता धर्मशाला से निकल गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी के लिए, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप दिल्ली, प्रभारी अविनाश राय खन्ना एव सह प्रभारी संजय टंडन अपने-अपने क्षेत्र की ओर रवाना हुए।


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव समिति की बैठक अच्छी रही और कई विषयों को लेकर सभी ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन उपचुनावों में संभावित नामों पर चर्चा की गई और नामों के पैनल को दिल्ली भेज दिया गया है। जल्द नामों की घोषणा हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस मर्ज़ी मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहे वो लड़ सकती है पर हम केंद्र सरकार में सशक्त नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों एव हिमाचल में सरकार की उपलाधियो पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा इन चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है और सभी उपचुनावों में हम जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा की पूरे देश में कांग्रेस की हालत पंजाब जैसी है। कांग्रेस पार्टी के पास न तो नेता है और ना ही कोई नीति।

ये भी पढ़ें-
Video : भाजपा ने वीरभद्र सिंह का नाम लेकर विक्रमादित्य पर बोला हमला, सुनिये क्या कहा
मुख्यमंत्री जयराम का कांग्रेस पर जोरदार हमला
video : हिमाचल में उपचुनाव को भाजपा की क्या रणनीति, बता रहे हैं भाजपा नेता त्रिलोक जम्वाल
अजब : क्या आपने नाचने वाला पौधा देखा है, देखिये वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button