अपराध/हादसे

अवैध संबंधों का पता चलने पर बहू ने प्रेमी की मदद से की थी सास की हत्या, अब ये हुआ

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की एक डरा देने वाली खबर सामने आई है। जहां अवैध संबंधों का पता चलने पर प्रेमी की मदद से सास की हत्या करने वाली बहू और उसके प्रेमी को अदालत ने दोषसिद्ध किया है। घटना उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की है। मामला जून 2016 का है। सजा पर फैसले के लिए 31 मार्च की तिथि तय की गई है। अभियोजन पक्ष के अनुसार छह जून 2016 को माला झूला गांव निवासी तनूजा देवी अपनी सास खिमुली देवी के साथ तल्ला तोक खेत में गुड़ाई के लिए गई थी। शाम को करीब छह से साढ़े छह बजे के आसपास तनूजा देवी घास लेकर घर लौटी, लेकिन साथ में सास नहीं थी। अगले दिन तनुजा खेत में गोबर डालने के लिए घर से निकली और फरार हो गई।

घर पर रहने वाले खिमुली देवी के बड़े बेटे और उसकी पत्नी ने गांव में और पास पड़ोस में खिमुली देवी के बारे में पता लगाया। कुछ सुराग नहीं लगने पर पुत्र अपने गांव के कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर घर से दूर तल्ला तोक गया। जहां खोजबीन में तल्ला खेत तोक से करीब बीस मीटर दूर दो पत्थरों के बीच खंदक में झाड़ियों में छिपाया हुआ खिमुली देवी का शव मिला। मृतका के सिर पर नुकीले हथियार से किया गया घाव नजर आया।

तब तक तनुजा और उसका प्रेमी प्रदीप सिंह गांव से फरार हो गए थे। तनुजा का पति हरिद्वार में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी में था। तनूजा के साथ प्रदीप सिंह के अवैध संबंध के बारे में खिमुली देवी को पता था। यह सब उसने मोहन सिंह और उसकी पत्नी को भी बताया था। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई। अभियोजन पक्ष के अनुसार इस घटना के दिन प्रदीप सिंह खेत में पहुंचा था।
राजस्व पुलिस ने फरार तनुजा को बरम के पास पकड़ लिया था। बाद में प्रदीप को मालाझूला के जंगल से पकड़ा। प्रदीप सिंह की निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया। इस मामले में अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए। जिला एवं सत्र न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दोनों को दोष सिद्ध कर दिया है। 31 मार्च को सजा पर फैसला सुनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button