बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

नेहरू युवा केंद्र ने रोपा पंचायत में चलाया सफाई अभियान

खबर को सुनें

हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर ने क्लीन इंडिया अभियान के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत रोपा में सफाई अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत के बोर्ड ऑफ गवर्नर के सदस्य शतरूद्र प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक सैमसन मेसी, हमीरपुर के जिला युवा अधिकारी रोहित यादव और बड़ी संख्या में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों के अलावा जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के स्वयंसेवियों, रोपा पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उप प्रधान, वार्ड मेंबर, पंचायत सचिव, सहारा युवा मंडल रोपा के युवाओं, महिला मंडल रोपा, आस्था महिला मंडल कोठी, महिला मंडल बणी, रोपा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय ग्रामवासियों ने भी भाग लिया।इस मौके पर शतरूद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित युवाओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के प्रति जागरुक किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक इस अभियान में भाग लेकर और सिंगल यूज प्लास्टिक को इक_ा करके अपने देश को प्लास्टिक मुक्त बना सकते हैं। इसके उपरांत मुख्य अतिथि ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने खुद भी कार्यक्रम स्थल के इर्द-गिर्द पड़े प्लास्टिक को एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया।
———
भोरंज में भी चलाया सफाई अभियान
उपमंडल मुख्यालय भोरंज में भी बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान मिनी सचिवालय परिसर, बस्सी चौक अन्य स्थानों पर सफाई की गई तथा प्लास्टिक का कचरा इकट्ठा किया गया।banner

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button