Video : नेहा कक्कड़ ने सीख लिया भैंस का दूध निकालना, देखिये कैसे उछल पड़ीं
आज दुनियाभर में सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) बड़ा नाम बन चुकी हैं। उन्होंने अपने दम पर और अपने टैलेंट की बदौलत ये मुकाम हासिल किया है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल से अपने सफर की शुरुआत करने वाली नेहा आज बॉलीवुड की टॉप सिंगर्स में से एक हैं। उनका हर गाना यूट्यूब पर हिट होता है। उनके गाने रिलीज होने के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगते हैं। साथ ही, वह एक गाने के करोड़ों रुपए चार्ज करती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं।
View this post on Instagram
अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भैंस का दूध निकालती नजर आ रही हैं। नेहा का दूध निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस ने उनका ये देसी अंदाज पहले कभी नहीं देखा। ऐसे में वह नेहा की इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा सबसे पहले कमर में गमछा बांधकर एक बाल्टी लेकर भैंस के पास जाती हैं। पहले तो वह बहुत डर रही होती हैं लेकिन फिर वो भैंस का दूध निकालना सीखती हैं।
कुछ कोशिशों के बाद वह खुद से भी भैंस का दूध निकालती हैं। वीडियो में वह भैंस की देखभाल करने वाले भैया से पूछती भी हैं कि क्या भैंस को दर्द तो नहीं होगा। जिस पर वह मना करते हैं। इसके बाद वह दूध निकालने लगती हैं। नेहा दूध निकालने के बाद अपनी बाल्टी लेकर भागते हुए भी नजर आती हैं। नेहा के इस वीडियो को उनके फैन पेज ने शेयर किया है। उनके इस वीडियो को काफी पसंंद किया जा रहा है।
इस पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में नेहा ने अपना हाथ डायरेक्शन में भी आजमाया है। उन्होंने ‘पीने लगे हो’ गाने का निर्माण किया है, जिसमें उनके पति रोहनप्रीत सिंह और टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन एक्ट करते नजर आ रहे हैं।