नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्डों सम्बन्ध में नया आदेश

सोलन।उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश नगर निकाय निर्वाचन नियम-2015 के नियम 7 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम सोलन तथा नगर पंचायत कण्डाघाट के वार्डों के नाम तथा सीमाओं को अधिसूचित कर दिया है। नगर निगम सोलन में 17 वार्ड अधिसूचित किए गए हैं।
उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन में वार्ड नम्बर 01 देहूंघाट सपरून वार्ड, वार्ड नम्बर 02 रेलवे स्टेशन वार्ड, वार्ड नम्बर 03 कथेड़ वार्ड, वार्ड नम्बर 04 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड, वार्ड नम्बर 05 लोअर बाजार वार्ड, वार्ड नम्बर 06 जवाहर पार्क वार्ड, वार्ड 07 ठोडो ग्राउन्ड वार्ड, वार्ड नम्बर 08 शिल्ली रोड वार्ड, वार्ड नम्बर 09 मधुबन काॅलोनी वार्ड, वार्ड नम्बर 10 चैरीघाटी वार्ड, वार्ड नम्बर 11 डिग्री काॅलेज वार्ड, वार्ड नम्बर 12 सन्नी साईड वार्ड, वार्ड नम्बर 13 कलीन वार्ड, वार्ड नम्बर 14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड, वार्ड नम्बर 15 तहसील पटराड वार्ड, वार्ड नम्बर 16 रबौण आंजी वार्ड तथा वार्ड नम्बर 17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड सम्मिलत किए गए हैं। नगर पंचायत कण्डाघाट में 07 वार्ड अधिसूचित किए गए हैं।
इन आदेशों के अनुसार नगर पंचायत कण्डाघाट में वार्ड नम्बर 01 सिलहारी वार्ड, वार्ड नम्बर 02 हिमुडा वार्ड, वार्ड नम्बर 03 पड़ाव वार्ड, वार्ड नम्बर 04 दोलग वार्ड, वार्ड नम्बर 05 राज राजेश्वरी वार्ड, वार्ड नम्बर 06 लोअर बाजार वार्ड तथा वार्ड नम्बर 07 ब्रिजेश्वर महादेव वार्ड सम्मिलत किए गए हैं।आदेशों में सूचित किया गया है कि उक्त निर्धारण, निर्धारित अवधि में प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों के निराकरण के उपरान्त किया गया है।