सोलन, सिरमौर, ऊना

नगर निगम सोलन के वार्ड एवं उनकी सीमाएं अधिसूचित

खबर को सुनें

सोलन।उपायुक्त सोलन केसी चमन ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम 2012 के नियम 09 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम सोलन के वार्डों के नाम और उनकी सीमाएं अधिसूचित कर दी हैं।उपायुक्त द्वारा जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन में कुल 17 वार्ड होंगे। इन 17 वार्डों की कुल जनसंख्या वर्तमान में 47418 है।इन आदेशों के अनुसार नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट सपरून वार्ड होगा। इस वार्ड की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2744 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-2 रेलवे स्टेशन वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-2 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2945 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-3 कथेड़ वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-3 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 3019 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-4 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-4 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2622 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-5 लोअर बाजार वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-5 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2868 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-6 जवाहर पार्क वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-6 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2567 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-7 ठोडो ग्राउन्ड वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-7 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2880 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-8 शिल्ली रोड वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-8 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 3422 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-9 मधुबन काॅलोनी वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-9 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2765 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-10 चैंरी घाटी वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-10 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2700 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-11 डिग्री काॅलेज वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-11 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2645 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-12 सन्नी साईड वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-12 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2512 है।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-13 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2804 है।       नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-14 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2586 है ।नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-15 तहसील पटराड़ वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-15 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2926 है। नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-16 रबौण-आंजी वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-16 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2608 है।       नगर निगम सोलन का वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड होगा। वार्ड नम्बर-17 की कुल जनसंख्या वर्तमान में 2805 है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button