अपराध/हादसेबिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

शर्मनाक : बिलासपुर कलयुगी मां का ये कारनामा, हर कोई सन्न

खबर को सुनें

बिलासपुर। जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार मामला बिलासपुर के झंडुता पंचायत के गांव गंढीर का है। यहां किसी मां ने अपने नवजात शिशु को झाड़ियों में फेंक दिया। आज सुबह जब स्थानीय निवासी लेख राम गोबर फेंकने जा रहे थे तो इस दौरान झाड़ियों में बच्चे की आवाज सुनी तो वह नजदीक गए। लेख राम के उस समय होश उड़ गए। जब उसने देखा कि एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ रो रहा है। नवजात पर लगे खून आदि से यह स्पष्ट हो रहा था कि इसका जन्म कुछ ही देर पहले हुआ होगा। लेख राम के द्वारा इसकी जानकारी तुरंत ग्राम प्रधान को दी गई।

ग्राम प्रधान नीलम के द्वारा तलाई थाना में सूचना दी गई तथा स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस के लिए कहा गया। जहां पर नवजात की हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि नवजात की हालत ठीक है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button