देश-दुनिया

India-Sri Lanka 3rd ODI : क्रिकेट की दुनिया के कई रिकॉर्ड बने, क्रिकेट प्रशंसक उत्साहित

खबर को सुनें

नई दिल्ली। भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 317 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। विराट कोहली ने करियर का 46वां शतक जड़ते हुए 166 रन की नाबाद पारी खेली। शुभमन गिल ने भी शतक जमाया। पूरे मुकाबले में भारतीय टीम और भारतीय खिलाड़ियों की ओर से कई बड़े रिकॉर्ड्स बने।



भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 49 गेंद पर 42 रन की पारी खेली। इसके साथ ही 238 वनडे मैचों में उनके 9596 रन हो गए हैं। सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले प्लेयर में रोहित 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं।



रोहित ने भारत में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 7009 रन बना लिए हैं। वह वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ कर ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बने। ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा ने 150 वनडे पूरे कर लिए हैं।



रोहित शर्मा के श्रीलंका के खिलाफ 45 वनडे छक्के पूरे हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की। धोनी के भी 45 छक्के हैं।



कप्तान के रूप में रोहित के 20 वनडे पारियों में 892 रन हो गए। भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने तीसरे वनडे में 116 रन बनाए। इस पारी के साथ ही उनके 18 वनडे में 894 रन हो गए हैं। शुरुआती 18 वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने में वह पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम से आगे निकल गए। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान श्रीलंका के खिलाफ 13वां वनडे जीता।



भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 390 रन बनाए। लंका के खिलाफ वनडे में यह तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। पहले से पांचवें तक इस लिस्ट में भारत ही है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 414, 404, 392, 390 और 384 रन के स्कोर बनाए हैं। भारत से मिले 391 रन के टारगेट के सामने श्रीलंका महज 73 रन पर ढेर हो गई। 317 रनों जीत वनडे में रन के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। भारत ने न्यूजीलैंड के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। न्यूजीलैंड ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से हराया था।


भारत ने वनडे क्रिकेट में श्रीलंका को 96वीं हराया है। इसके साथ वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है। श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में विराट टॉप पर हैं। श्रीलंका के खिलाफ विराट के नाम 10 शतक हैं।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button