अपराध/हादसेदेश-दुनिया
Trending

बाजार से राखी खरीदकर लौट रहीं लड़कियों का अपहरण, दुष्कर्म

खबर को सुनें

अयोध्या(यूपी)। रक्षाबंधन से पहले शर्मनाक वारदात सामने आई है। बाजार से राखी खरीदकर खर लौट रही दो बहनों से दरिंदों ने शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले की है।



जानकारी के अनुसार, दो बहनों को बंदी बनाकर तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों बहनें बाजार से राखी खरीदकर घर लौट रहीं थीं। पुलिस ने कहा कि पीड़ितों, जिनमें से एक नाबालिग है, उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।



घटना उस वक्त हुई, जब दोनों बहनें बाजार से राखी खरीदकर लौट रही थीं। तीनों आरोपियों ने उन्हें बंदी बना लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने पीड़ितों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और भाग गए। बीकापुर के अंचल अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। दोनों लड़कियों ने लौटने के एक दिन बाद अपने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को एक लिखित आवेदन दिया गया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी (सामूहिक दुष्कर्म), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (अपमानजनक) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button