देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचे। वह आज सुबह करीब दस बजे हरिद्वार से देहरादून के लिए रवाना हुए। उनका देहरादून में जोरदार स्वागत किया गया।
देहरादून में उन्होंने पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। शनिवार को शाम तक उनकी पांच अलग-अलग बैठकें होंगी। देहरादून में जेपी नड्डा का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। उनके स्वागत में देहरादून शहर को पार्टी के झंडं और बैनरों से सजाया गया है। जेपी नड्डा के इस दौरे को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और प्रचार के बिगुल के तौर पर भी देखा जा रहा है। जेपी नड्डा ने अपने उत्तराखंड दौरे को लेकर ट्विटर पर भी जानकारी दी। नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा-उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, मोर्चा अध्यक्षों, महामंत्रियों तथा जिलाध्यक्षों के साथ संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।