देश-दुनिया
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के इतने मरीज मिले
नई दिल्ली।देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 41,810 नए मामले दर्ज किए गए हैं।दैनिक नए मामलों में 70.43 प्रतिशत का योगदान आठ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों यानी केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ का है।केरल में कोविड के सबसे अधिक 6,250 नया मामला आया है। महाराष्ट्र में 5,965 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि दिल्ली में 4,998 नया मामला सामने आया है।भारत में सक्रिय मामले आज 4,53,956 है। भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 4.83 प्रतिशत सक्रिय मामला है।महाराष्ट्र ने 1,940 मामलों को जोड़कर अधिकतम सकारात्मक बदलाव दर्ज किया, जबकि दिल्ली में 1,603 सक्रिय मामलों में कमी के साथ अधिकतम नकारात्मक परिवर्तन दर्ज किया गया।