सोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल
ऊना में 41 करोड़ से हो रहा सड़कों का सुधार: सत्ती

ऊना।ऊना विधानसभा क्षेत्र में 41 करोड़ रूपए की धनराशि से विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण किया जा रहा है। यह जानकारी छठे राज्य वित्तायोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार शाम ग्राम पंचायत छतरपुर टाडा के भवन का शिलान्यास करने के उपरांत एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि दो साल के भीतर 5.25 करोड़ रूपए की राशि से इस क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों सलोली, मजारा, मलूकरपुर, छतरपुर, वीनेवाल व अजौली की सड़कों को अपग्रेड किया गया, जिनमें 70 लाख रूपए की राशि ग्राम पंचायत छतरपुर टाडा की सड़क पर व्यय की गई। इसके अलावा 20 लाख रूपए की राशि से गलियों के पेवर वर्क व गंदे पानी की निकासी हेतू भूमिगत नालियों के निर्माण पर व्यय की जा रही है, जिनमें से अधिकांश का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और शेष का चल रहा है। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत भवन परिसर में लिंक टाइल स्थापित करने के लिए व्यय आक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए तथा धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, स्थानीय पंचायत प्रधान दिलजीत कौर, उप-प्रधान अनिल कुमार, वार्ड पंच जसवीर सिंह व राजा राम, जेई शिव कुमार, सचिव जसवीर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता सुच्चा सिंह, अशोक कुमार, अवतार चन्द, बलराम कुमार व चरणदास सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।