शिक्षाशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल

IGNOU ने बढ़ाई Admissions एवं Re-registration की अंतिम तिथि; देखें डिटेल

खबर को सुनें

शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई, 2022 सत्र के लिए विभिन्न बैचलर एवं मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में अगले वर्ष/सैमेस्टर के लिए पुनः पंजीकरण (Re-registration) फार्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर 2022 तक बढ़ा दी है। जुलाई 2021 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (वार्षिक पद्धति) तथा जनवरी 2022 सत्र में विभिन्न बैचलर डिग्री तथा मास्टर डिग्री (सेमैस्टर पद्धति) कार्यक्रमों में पहले से पंजीकृत सभी छात्र पुनः पंजीकरण (Re-registration) के लिए पात्र होंगे।


इसके अतिरिक्त जुलाई 2021 से पूर्व के वे सभी पंजीकृत छात्र जो किन्ही कारणों से अपना पुनः पंजीकरण निर्धारित समय/सत्र में नहीं करवा पाए हैं, वे भी जुलाई 2022 सत्र, के लिए फार्म भर सकते हैं।


अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें

इसके अतिरिक्त जुलाई 2022 सत्र के लिए विभिन्न मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री, डिप्लोमा तथा सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में भी नव प्रवेश (Fresh Admissions) की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2022 तक बढ़ा दी गई है। नव प्रवेश एवं पुनः पंजीकरण के लिए लिंक इग्नू की वैबसाइट www.ignou.ac.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू के किसी भी नजदीकी अध्ययन केन्द्र से या इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 व 2624613 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button