राजनीति

पूर्व सरकार की घोषणाओं को रोका तो कोर्ट जाएंगे: वीरभद्र

खबर को सुनें

सोलन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभद्र सिंह ने कहा है कि अगर प्रदेश सरकार ने पिछली सरकार की घोषणाओं को रोकने की कोशिश की तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा। वीरभद्र सिंह गुरुवार को कुनिहार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि अगर ऐसी स्थिति पैदा हुई तो भूख हड़ताल से भी गुरेज नहीं किया जाएगा।

वीरभद्र सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की के कुनिहार में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में उप तहसील कुनिहार के भवन निर्माण के लिए कांग्रेस सरकार ने 50 लाख रुपये मंजूर किए थे, लेकिन 3 साल का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक इसका निर्माण तक शुरू नहीं हो पाया है। जयनगर व दाड़लाघाट कॉलेज स्वीकृत किए थे व इनके भवन का प्रारूप भी तैयार था। लेकिन इन भवनों का भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि नागरिक स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार में 108 व 102 एंबुलेंस का न होना दुर्भाग्य का विषय है। एक सवाल के जवाब में वीरभद्र ने कहा कि पंचायती राज चुनावों में किसी भी पार्टी का दखल नहीं होना चाहिए। पंचायत चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़े जाने चाहिए। इससे पूर्व वीरभद्र सिंह स्व. महाराज पद्म देव सिंह मेमोरियल स्टेडियम तालाब में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों से भी मिले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button