कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लूहिमाचल
Trending

हिमाचलः पशुओं के लिए चारा लाने गई महिला पेड़ से गिरी, दर्दनाक मौत

खबर को सुनें

कांगड़ा। प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पेड़ से गिरने के कारण एक 63 वर्षीय महिला की जान चली गई। महिला पेड़ से सीधा एक नाले में आ गिरी और वही से उसका शव बरामद किया गया। मामला कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते उपमंडल ज्वालामुखी की तहसील खुंडिया के पलियार गांव का है। जानकारी के अनुसार 63 वर्षीय महिला पलियार निवासी कमला देवी पशुओं के लिए चारा लेने घर से खेतों की तरफ निकली।

इस दौरान महिला घास काटने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। जैसे ही महिला पेड़ पर चढ़कर घास काटने लगी तो अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ी। वहीं दूसरी तरफ जब देर तक भी महिला घर नहीं पहुँची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान महिला का शव साथ लगते नाले में पड़ा हुआ मिला। डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button