कहर : भारत में कोरोना ने ली 512 लोगों की जान, 36,652 नए मरीज
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में 512 लोगों की कोविड से मृत्यु हो हुुई।इनमें से 78.32 प्रतिशत मौतें दस राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में ही हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा 127 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 73 और पश्चिम बंगाल में 52 लोगों को कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।
इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में 36,652 नये कोरोना के मामले आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटों में 42,533 मरीज़ उपचार के बाद ठीक हुए हैं।देश में कोरोना से उबरने वालों की दर में भी वृद्धि लगातार जारी है। आज यह 94.28 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। कुल ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 9,058,822 है। स्वस्थ हुए लोगों और कोविड के सक्रिय मामलों के बीच का अंतर करीब 86.50 लाख है और वर्तमान में यह 8,649,133 पर है।नए स्वस्थ हुए मामलों में से 78.06 प्रतिशत 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से ही हैं।
ये भी पढ़ें :