कहर: देश में एक दिन में 459 लोगों की मौत,72,330 नए मामले
नई दिल्ली। आठ राज्यों – महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, केरल,तमिलनाडु, गुजरात, तथा मध्य प्रदेश में दैनिक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इन 8 राज्यों में 84.61 प्रतिशत नए मामले दर्ज हुए।पिछले 24 घंटों में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए।महाराष्ट्र में प्रतिदिन दर्ज किए जाने वाले नए मामलों की संख्या सबसे अधिक 39,544 हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ 4,563 तथा कर्नाटक में 4,225 नए मामले आए।
सक्रिय मामलों की संख्या आज 5,84,055 पहुंच गई
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या आज 5,84,055 पहुंच गई।यह कुल पॉजिटिव मामलों का 4.78 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों (केस लोड) में 31,489 मामलों की कमी हुई है।देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों – महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़ तथा पंजाब का योगदान 78.9 प्रतिशत है तथा देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 61 प्रतिशत है।भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,14,74,683 हो गई। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.89 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 40,382 मामले ठीक हुए हैं।
पिछले 24 घंटों में कोविड से 459 लोगों की मृत्यु
पिछले 24 घंटों में कोविड से 459 लोगों की मृत्यु हुई है।दैनिक मृत्यु के मामले में 83.01 प्रतिशत मृत्यु छह राज्यों में हुई। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में (227) और पंजाब में 55 लोगों की कोविड से मृत्यु हुई।