धर्म-संस्कृति

Har Har Mahadev : शिवरात्रि पर ऐसे करें पूजा, मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी

खबर को सुनें

हर साल आने वाला महशिवरात्रि का पर्व इस बार भी आने वाला है। इस बार यह पर्व 18 फरवरी क मनाया जाने वाला है। इस पर्व को लेकर भोलेनाथ के भक्तों में उत्सुकता देखने के लिए मिल रही है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। अब आइए हम आपको बताते हैं महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त और इस व्रत के लाभ।



महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त- समय
महाशिवरात्रि 2023 तिथि
पंचांग के आधार पर हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि होती है.
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ: 18 फरवरी, रात 08:02 बजे से
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ति​थि की समाप्ति: 19 फरवरी, शाम 04:18 बजे पर (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महाशिवरात्रि 2023 के शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:15 बजे से सुबह 06:06 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 12:02 बजे से 01:27 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 05:42 बजे से अगली सुबह 06:56 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 निशिता काल पूजा मुहूर्त
18 फरवरी, रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक
महाशिवरात्रि 2023 दिन का चौघड़िया
शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 08:22 बजे से सुबह 09:46 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: दोप​हर 12:35 बजे से दोप​हर 02:00 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोप​हर 02:00 बजे से दोप​हर 03:24 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोप​हर 03:24 बजे से शाम 04:49 बजे तक



महाशिवरात्रि व्रत का लाभ
कहा जाता है महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। कहते हैं जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है, या किसी प्रकार की बाधा आ रही है तो उन्हें महाशिवरात्रि का व्रत रखना चाहिए क्योंकि यह उनके लिए विशेष फलदायी माना गया है। वैसे इस व्रत को करने से भगवान शिव का आर्शीवाद मिलता है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button