हमीरपुर । जिला मुख्यालय के साथ लगते हीरानगर में स्थित वन विहार के हट के संचालन के लिए वन विभाग ने निविदाएं आमंत्रित की हैं। ये निविदाएं वन मंडल अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक पहुंच जानी चाहिए। निर्धारित अवधि में प्राप्त निविदाएं 31 जनवरी को ही दोपहर एक बजे खोल दी जाएंगी। वन उप अरण्यपाल कार्यालय की ओर से प्राप्त निविदा सूचना के अनुसार इस हट के संचालन का कार्य 31 मार्च 2023 तक आवंटित किया जाना है, लेकिन अच्छी सेवाएं उपलब्ध करवाने पर इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है। हट की बोली के लिए न्यूनतम मासिक किराया दस हजार रुपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए वन मंडल अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में संपर्क किया जा सकता है।
Related Articles
Check Also
Close