धर्म-संस्कृतिहिमाचल

Video: भजन गायक अभिषेक सोनी और हिमाचली मुंडा ने एक साथ गाया भजन

खबर को सुनें
भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपने पेज पर सांझा की भजन की विडियो
अब सोशल मीडिया खूब शेयर हो रही जुगलबंदी की विडियो
पहाड़ी भाषा में लोगों को लोटपोट करने वाले हिमाचली मुंडा (श्याम) हाल ही में प्रसिद्ध भजन गायक अभिषेक सोनी के साथ भजन गाते नजर आए। दोनों ने हारमोनियम और ढोलक की थाप पर काम बंदया तेरे मुकने नई… भजन गाया। इस दौरान उनके साथ संगत के लिए और भी कलाकार मौजूद रहे। इस भजन को भजन गायक अभिषेक सोनी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपलोड की है।

जिसे लोगों द्वारा खूब शेयर किया जा रहा है। बता दें कि भजन गायक अभिषेक सोनी और हिमाचली मुंडा (श्याम) हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के रहने वाले हैं। हिमाचली मुंडा जहां पहाड़ी भाषा और यहां के परिवेश को अपने हंसी भरे अंदाज में प्रमोट करने का कार्य कर रहे हैं, वहीं भजन गायक अभिषेक सोनी लुप्त हो रहे पौराणिक भजनों को लोगों के सामने प्रस्तुत करके अपनी हिंदू संस्कृति और धार्मिक आस्था को संजोए रखने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों कलाकारों की काफी विडियो वायरल हो चुकी हैं। लगातार सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हजारों लाखों लोग उनकी विडियो को सुनते और शेयर करते हैं।

bannerBirthday

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button