नई दिल्ली।पिछले 24 घंटों में देश में 42,533 मरीज़ उपचार के बाद ठीक हुए हैं ।देश में कोरोना से उबरने वालों की दर में भी वृद्धि लगातार जारी है। आज यह 94.28 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।कुल ठीक हुए मरीज़ों की संख्या 9,058,822 है। स्वस्थ हुए लोगों और कोविड के सक्रिय मामलों के बीच का अंतर करीब 86.50 लाख है। और वर्तमान में यह 8,649,133 पर है।नए स्वस्थ हुए मामलों में से 78.06 प्रतिशत 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से ही हैं।महाराष्ट्र में बीते एक दिन में सर्वाधिक 6,776 रोगी कोविड से ठीक हुए हैं। केरल में 5,496 लोग इस बीमारी से उबरे हैं और उसके बाद दिल्ली में 4,862 मरीज़ कोरोना से स्वस्थ हुए।
देश में कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट
नई दिल्ली। भारत में कुल सक्रिय कोविड मामलों का आंकड़ा आज 4.10 लाख (4,09,689) से नीचे चला गया है। यह 136 दिनों के बाद सबसे कम दर्ज किया गया है। 22 जुलाई 2020 को कुल सक्रिय मरीज़ों की संख्या 4,11,133 थी।यह नए रोगियों को शीघ्र उपचार मिलने और उनके स्वस्थ होने से ही संभव हुआ है, जिसकी वजह से सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट का रुख जारी है। भारत का वर्तमान सक्रिय केसलोड देश के कुल कोविड मामलों का केवल 4.26 प्रतिशत है। नये मरीज़ों को तत्काल स्वास्थ्य लाभ मिलने से कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 6,393 की गिरावट आई है।