राजनीतिशिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
पूर्व सांसद राजन सुशांत बनाएंगे नई पार्टी

सुंदरनगर। पूर्व सांसद राजन सुशांत 25 अक्तूबर को विजय दशमी के दिन शिमला में अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे। पार्टी का नाम क्या होगा इसका खुलासा करने से उन्होंने मना कर दिया। सुंदरनगर विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत में कहा प्रदेश की जनता ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम करने वाले दोनों दलों के बीच पिस चुकी है। ऐसे में लोगों की मांग के बाद ही तीसरी पार्टी के गठन की तैयारी की गई है। जो कार्य पहले वीरभद्र सिंह सरकार ने किया, वही अब जयराम सरकार कर रही है। प्रदेश में हर वर्ग सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा 14 लाख तक पहुंच चुका है।