होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच युवतियों को छुड़ाया

ऊना। एसआईयू ने गगरेट क्षेत्र के एक होटल मे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब की पांच युवतियों को बचाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गगरेट क्षेत्र एक होटल में देह व्यापार का मामलों की गुप्त सूचना लंबे समय से मिल रही थी। इस पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से शनिवार शाम देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गगरेट क्षेत्र में सोमभद्रा नदी के किनारे पर एक होटल में पुलिस कर्मी को सादी वर्दी में ग्राहक बनाकर भेजा। होटल मालिक पुलिस के जाल में फंस गया। उसने ग्राहक को जैसे ही लड़की पेश की, वैसे ही पुलिस ने होटल में दबिश दे दी। मौके से पुलिस ने होटल से पांच युवतियों को रेस्क्यू किया। होटल मालिक को हिरासत में लिया। नियमानुसार नोटिस दिया गया है। उधर, पुलिस की इस कार्रवाई से होटल व्यवसायियों में हड़कंप है। सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही जिले में कुछ औरल होटलों पर भी कार्रवाई हो सकती है।