धर्म-संस्कृति

Dhanteras 2022 : धनतेरस में सोना-चांदी या बर्तन नहीं, लाएं ये चीजें, होगा फायदा

खबर को सुनें

कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना, चांदी, पीतल या तांबे के बर्तन खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन जो भी खरीदा है, वह लाभकारी होता है। साथ ही धन-संपदा में भी वृद्धि होती है। धनतेरस पर खरीदारी के साथ शुभ कार्य भी किए जाते हैं। इस दिन विशेष रूप से सोने और चांदी के आभूषण खरीदना शुभ होता है। आइये जानें ज्योतिषाचार्य पंडित कैलाश चंद्र सेमवाल से धनतेरस के दिन किन चीजों की खरीदारी करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।




कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र
कहते हैं कि धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की कृपा पाने के लिए कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र खरीदना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ वैभव आता है। श्रीयंत्र को घर को घर या दुकान की तिजोरी में स्थापित करें।




लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति
धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति स्थापित करना शुभ होता है। कहते हैं कि दिवाली के पहले धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति लाना शुभ होता है।




सोने-चांदी के सिक्के खरीदना होता है शुभ
धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा चांदी के बर्तन भी खरीदे जाते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस के दिन खरीदे जाने वाले गहने, सिक्कों, बर्तनों की भी दिवाली के दिन गणेश-लक्ष्मी पूजन के दौरान पूजा करनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।




धनिए के बीज
धनतेरस पर धनिए के बीज की खरीदारी को शुभ माना जाता है। कहते हैं कि धनिए के बीज का इस्तेमाल गणेश-लक्ष्मी पूजन में करना चाहिए। साथ ही धनिया का बीज तिजोरी में भी रखना शुभ होता है।




झाड़ू, पीतल-तांबे के बर्तन
झाड़ू को धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए झाड़ू की खरीदारी को इस दिन शुभ माना जाता है। पीतल और तांबे के बर्तन भी खरीदने चाहिए। इन्हें भी शुभ माना जाता है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button