अपराध/हादसेसोलन, सिरमौर, ऊनाहिमाचल

हिमाचल : जानलेवा भूस्खलन, चार बच्चों समेत पांच की मौत, एक घायल

खबर को सुनें

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। भूस्खलन की चपेट में आने से चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। रास्त पंचायत के खिजराड़ी गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया।



हादसे में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात उस समय पेश आया जब एक ही परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इस बीच मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गया। एक व्यक्ति प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के प्रयास किए। तब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी थी।





Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button