देश-दुनिया

Coronavirus: भारत में कोरोना हुआ बेकाबू ,904 लोगों की मौत

खबर को सुनें

नई दिल्ली।  भारत में दैनिक नए मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों में 1,68,912 नए मामले दर्ज किए गए।महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों ने कोविड के नए दैनिक मामलों में बढ़ोतरी प्रदर्शित की है। नए मामलों के 83.02 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से रिपोर्ट किए गए हैं।महाराष्ट्र में 63,294 की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक नए मामले दर्ज कराए गए हैं। 15,276 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर है तथा दिल्ली में 10,774 नए मामले दर्ज कराए गए हैं।


भारत की कुल रिकवरी आज 1,21,56,529 तक पहुंची

भारत के कुल सक्रिय मामले 12,01,009 तक पहुंच गए हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 8.88 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 92,922 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और केरल की कुल मिलाकर भारत के कुल सक्रिय मामलों में 70.16 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 47.22 प्रतिशत की भागीदारी है।भारत की कुल रिकवरी आज 1,21,56,529 पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 89.86 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 75,086 रिकवरी दर्ज की गई।


पिछले 24 घंटों में 904 मौतें

दैनिक मौतों में निरंतर बढ़ोतरी का रुख देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 904 मौतें दर्ज की गईं।नई मौतों के 89.16 प्रतिशत में 10 राज्यों की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (349) दर्ज की गईं, जबकि 122 दैनिक मौतों के साथ छ्त्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button