देश-दुनिया

Coronavirus: देश में कोरोना से आज 1,185 लोगों की मौत, नए मरीज़ 2 लाख के पार

खबर को सुनें
नई दिल्ली। भारत में दैनिक नये मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2,17,353 नये मामले दर्ज किये गये। 10 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, उत्‍तर प्रदेश, दिल्‍ली, चंडीगढ़, कर्नाटक, मध्‍य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में कोविड के दैनिक नये मामलों में बढ़ोत्‍तरी प्रदर्शित की गई है। नये मामलों के 79.10 प्रतिशत इन्‍हीं 10 राज्‍यों से दर्ज किये गये हैं।महाराष्‍ट्र ने 61,695 दैनिक नये मामलों के साथ सर्वाधिक संख्‍या दर्ज कराई है। 22,339 मामलों के साथ उत्‍तर प्रदेश दूसरे स्‍थान पर है, जबकि दिल्‍ली में 16,699 नये मामले दर्ज किये गये हैं।



पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 97,866 मामलों की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई
भारत के कुल सक्रिय मामले 15,69,743 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 10.98 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 97,866 मामलों की बढ़ोत्‍तरी दर्ज की गई। 5 राज्‍यों महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों में 65.86 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्‍ट्र की 39.60 प्रतिशत की भागीदारी है।



पिछले 24 घंटों में 1,185 मौते
भारत की कुल रिकवरी आज 1,25,47,866 हो गई है। राष्‍ट्रीय रिकवरी दर 87.80 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 1,18,302 रिकवरी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में 1,185 मौते दर्ज की गईं। नई मौतों में 10 राज्‍यों की 85.40 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्‍ट्र में सर्वाधिक (349) मौते दर्ज की गईं जबकि 135 दैनिक मौतों के साथ छत्‍तीसगढ़ का दूसरा स्‍थान रहा।
पिछले 24 घंटों में 10 राज्‍यों/केन्‍द्रशासित प्रदेशों में कोविड से कोई मौत दर्ज नहीं कराई गई है। ये हैं लद्दाख (केन्‍द्रशासित प्रदेश), त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।




Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button