व्हाट्स एप्प ग्रुप के माध्यम से फीडबैक दे सकेंगे कोरोना मरीज

ऊना।कोविड-19 के होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों के लिए एक व्हाट्स एप्प ग्रुप बनाया गया है। इस ग्रुप में अतिरिक्त उपायुक्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोविड-19 सर्वेक्षण अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी तथा होम आइसोलेशन में रखे गए मरीज शामिल किए जाएंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि इस ग्रुप का उद्देश्य कोविड-19 में होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना तथा उन सुविधाओं का मूल्यांकन करना है। साथ ही मरीज भी अपनी फीडबैक ग्रुप में दे सकेंगे। होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों की सुविधा के लिए उन्हें स्वयं सहायता पुस्तिका, दवाई किट, पल्स ऑक्सीमीटर दिए जा रहे हैंl डीसी ने कहा कि चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता नियमित रूप से फ़ोन पर मरीजों का हाल पूछते हैं। मरीज को चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नंबर दिया जाता है, ताकि वह कभी भी कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन में रखे गए सभी मरीजों से अनुरोध है कि वे आवश्यक निर्देशों का पालन करें।