देश-दुनिया
अच्छी खबर : भारत में 87 लाख कोरोना मरीज हो गए ठीक
नई दिल्ली।भारत में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 87 लाख (87,18,517) को पार हो गई है। आज राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.65 प्रतिशत है।देश में पिछले 24 घंटों में 39,379 रिकवरी दर्ज की गई है।रिकवरी के नए मामलों में से 78.15 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।ठीक होने वाले 5,970 नए मामलों के साथ केरल में एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी हुई है। दिल्ली में 4,937 लोग रिकवर हुए है और उसके बाद महाराष्ट्र में 4,815 लोग रिकवर हुए हैं।कुल मौतों के 83.80 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में केंद्रित हैं।अब तक कुल 46,813 मौतों के साथ महाराष्ट्र में अधिकतम (34.49 प्रतिशत) योगदान है।