समैला के 15 लोगों समेत कुल 40 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव
हमीरपुर। जिला में शनिवार को प्राप्त आरटी-पीसीआर टैस्ट की रिपोर्टों में बड़सर उपमंडल के गांव समैला के 15 लोगों समेत कुल 22 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि गांव समैला में 40 वर्षीय व्यक्ति, 12 वर्षीय लड़का, 40 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 67 वर्षीय व्यक्ति, 43 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय नवयुवक, 17 वर्षीय युवती, 37 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय लड़का, 7 वर्षीय लड़की, 45 वर्षीय व्यक्ति और 62 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक पाॅजीटिव पाया गया है। मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में पांच लोग 59 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय, 30 वर्षीय और 31 वर्षीय तीन महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं। इनके अलावा हमीरपुर के निकटवर्ती क्षेत्र मोहीं के गांव बल्ह के 40 वर्षीय व्यक्ति और नादौन उपमंडल के गांव किटपल के 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
दूसरी ओर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार को जिले भर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 299 सैंपल लिए गए, जिनमें से 18 की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 6 लोग 32 वर्षीय व्यक्ति, 59 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय व्यक्ति और 66 वर्षीय व्यक्ति पाॅजीटिव पाया गया है।बड़सर के गांव सोहारी में दो लोग 58 वर्षीय व्यक्ति और 28 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 5 हमीरपुर में दो लोग 30 वर्षीय महिला और 31 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक में 56 वर्षीय महिला, अमरोह क्षेत्र के गांव चैकी का 29 वर्षीय युवक, झनियारा क्षेत्र के गांव रकडियाल का 34 वर्षीय व्यक्ति, अघार क्षेत्र के गांव नालवीं की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, भोरंज के नगरोटा क्षेत्र के गांव सपलुई का 50 वर्षीय व्यक्ति, कंजयाण क्षेत्र के गांव धरयाड़ा की 50 वर्षीय महिला और सुजानपुर के वार्ड नंबर एक की 21 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा गांव कलवाल में भी एक पाॅजीटिव मामला आया है