देश-दुनिया

कोरोना विस्फोट: देश में एक दिन में 513 लोगों की मौत, 93,249 नए मामले

खबर को सुनें

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में कोविड के 93,249 नये दैनिक मामले दर्ज किए गए। इन नये मामलों के 80.96 प्रतिशत आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात से हैं।महाराष्ट्र ने 49,447 दैनिक नये मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 5,818 की संख्या के साथ छत्तीसगढ़ का स्थान इसके बाद आता है जबकि कर्नाटक में 4,373 नये मामले दर्ज किए गये।


पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 32,688 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई

भारत के कुल सक्रिय मामले 6,91,597 तक पहुंच चुके हैं। अब यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 5.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 32,688 मामलों की शुद्ध बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।पांच राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल एव पंजाब की देश के कुल सक्रिय मामलों में 76.41 प्रतिशत भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में से अकेले महाराष्ट्र की आधे से अधिक (58.19 प्रतिशत) की भागीदारी है।


भारत की कुल रिकवरी आज 1,16,29,289 तक पहुंच चुकी है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.14 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 60,048 रिकवरी दर्ज की गई।


पिछले 24 घंटों में 513 मौतें

पिछले 24 घंटों में 513 मौतें दर्ज की गईं। नई मौतों में आठ राज्यों की 85.19 प्रतिशत की भागीदारी है। महाराष्ट्र में अधिकतम मौतें (277) दर्ज की गई जबकि पंजाब में 49 दैनिक मौतें हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button