कोरोना : देश में पिछले 24 घंटों में 492 लोगों की मौत
नई दिल्ली।भारत में पिछले 24 घंटों में 492 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 75.20 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं।दिल्ली में सबसे अधिक 91 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की मौत हुई है।भारत के सक्रिय मामले आज 4,55,555 पर हैं। भारत के कुल पॉजिटिव मामलों के इस समय 4.89 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं।कुल सक्रिय मामलों में लगभग 70 प्रतिशत (69.59 प्रतिशत) योगदान आठ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों यानी महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से है।आज की तारीख में कोविड के कुल 87,014 सक्रिय मामले के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है। केरल में 64,615 सक्रिय मामले हैं जबकि दिल्ली में 38,734 कुल सक्रिय मामले हैं।महाराष्ट्र में अतिरिक्त 1,526 मामलों के साथ अधिकतम पॉजिटिव बदलाव दर्ज किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में 719 सक्रिय मामलों की कमी के साथ अधिकतम निगेटिव बदलाव दर्ज किया गया है।