बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

कोरोना विस्फोट : हमीरपुर में आज इतने मरीज मिले

खबर को सुनें

­हमीरपुर। जिला में वीरवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 27 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव समैला के 8 लोग 48 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, 13 वर्षीय लड़का, 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 10 वर्षीय लड़का, 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय युवक शामिल है। नादौन के बड़ा क्षेत्र के गांव कैहरां के एक ही परिवार के तीन लोग 43 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़का, कंजयाण क्षेत्र के गांव धरयाड़ा के तीन लोग 68 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नवयुवक, जिला के एक निजी अस्पताल में 21 वर्षीय और 46 वर्षीय महिला, अवाहदेवी के गांव बुहाना के दो लोग 30 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
मैहरे की 56 वर्षीय महिला, टिप्पर क्षेत्र के गांव अंबेडी का 24 वर्षीय युवक, गांव दांदड़ू के दो लोग 31 वर्षीय व्यक्ति और 4 वर्षीय बच्चा, गांव टिक्कर राजपूतां की 35 वर्षीय महिला, जौड़े अंब क्षेत्र के गांव रमेहड़ा का 35 वर्षीय व्यक्ति, बणी क्षेत्र के गांव मंगरोली की 55 वर्षीय महिला और जंगलबैरी में कार्यरत 55 वर्षीय महिला भी पाॅजीटिव निकली है। इनके अलावा एक 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है।

एंटीजन टेस्ट में 14 की रिपोर्ट पॉजीटिव 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों और मेडिकल कालेज अस्पताल में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 235 सैंपल लिए गए, जिनमें से 14 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।पॉजीटिव पाए गए लोगों में भोरंज के अम्मन क्षेत्र के गांव बदाहर का 82 वर्षीय बुजुर्ग, डुंगरी क्षेत्र के गांव टकोटा का 95 वर्षीय बुजुर्ग, गांव बजाहर की 41 वर्षीय महिला, गांव लंबर की 44 वर्षीय महिला, करेर क्षेत्र के गांव गलोह की 46 वर्षीय महिला, गांव मझोग सुल्तानी की 66 वर्षीय महिला, हीरानगर हमीरपुर का 17 वर्षीय नवयुवक, बिलासपुर जिले के दंगड़ क्षेत्र के गांव जोहरी के दो लोग 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 58 वर्षीय महिला, सराहकड़ क्षेत्र की 30 वर्षीय और 34 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं।इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीपुर में तीन लोगों 30 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

हिमाचल में कोरोना मरीजों से फोन पर बात करेंगे भाजपा सांसद-विधायक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button