शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
हिमाचल में आज कोरोना ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड,1692 नए मामले
शिमला। हिमाचल में कोरोना के नए मामलों में आज रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। हिमाचल प्रदेश आज 1692 नए मामले सामने आए। कोरोनावायरस के कांगड़ा में सबसे अधिक 509 मामले,सोलन में 288,शिमला में 224,सिरमौर में 205, हमीरपुर में 120,मंडी में 97,ऊना में 67,चम्बा में 58, जबकि बिलासपुर में 56 मामले दर्ज किए गए। बता दें कि प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 81102 हो गई है जबकि एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 10793 हुई। हिमाचल में आज कोरोनावायरस से 17 लोगों की मृत्यु हुई। हिमाचल में कुल मृतकों का आंकड़ा 1223 तक पहुंच गया है। प्रदेश में आज 907 मरीज ठीक भी हुए हैं।