कोरोना : देश में पिछले 24 घंटों में आए 44,489 नये मरीज

नई दिल्ली।देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 44,489 नये पुष्ट मामलेदर्ज हुए हैं। इनमें से 60.72 प्रतिशत मामले छह राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों– केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से हैं। केरल में सबसे अधिक 6,491 नये मामले दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र में 6,159 और दिल्ली में 5,246 अतिरिक्त नये मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 524 रोगियों की मृत्यु हुई है। इनमें से 60.50 प्रतिशत मौतें छह राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों- केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में दर्ज हुई हैं। इन छह राज्यों में से महाराष्ट्र, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल वे चार राज्य हैं, जहां प्रतिदिन सबसे ज्यादा नये मामले सामने आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। मौत के नये मामलों में सबसे ज्यादा 99 दिल्ली में, 65 महाराष्ट्र में और 51 पश्चिम बंगाल में दर्ज हुए हैं। भारत में वर्तमान सक्रिय मामलों की संख्या (4,52,344) कुल सक्रिय मामलों का 4.88 प्रतिशत है और यह पांच प्रतिशत के स्तर से नीचे बना हुआ है। 65 प्रतिशत सक्रिय मामले उन्हीं 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में दर्ज हुए हैं, जहां प्रतिदिन सबसे ज्यादा नये मामले और सबसे ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं। कुल मौतों के 61 प्रतिशत मामले इन्हीं 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में दर्ज हुए हैं। इन 8 राज्यों/केन्द्रशासित प्रदेशों में हुई मौतों की दर की राष्ट्रीय औसत है (1.46 प्रतिशत)। भारत में ठीक होने वाले रोगियों की कुल संख्या 87 लाख के करीब (86,79,138) है।