कर्मचारी

वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अश्वनी ठाकुर से मिला

खबर को सुनें

शिमला। वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोशियन की शिमला की नव निर्वाचित इकाई की कार्यकारिणी ने एसोसिशन के प्रधान प्रकाश बादल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की|


इस अवसर पर अश्वनी ठाकुर ने नव निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और सभी को बधाई दी | अश्वनी ठाकुर ने इस अवसर पर एक अनौपचारिक संबोधन में कहा कि वे कर्मचारी हित के लिए कार्य करते हैं और कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि हैं | अश्वनी ठाकुर ने इस अवसर पर वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वो वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों पर न केवल गौर कर्नेगे बल्कि उन्हें पूरा करने के लिए भरसक प्रयास करेंगे |



इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने अश्वनी ठाकुर को वन विभाग परिसर में कर्मचारियों की समस्याएँ सुनने के लिए आने का निमंत्रण भी दिया | वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ के प्रधान प्रकाश वादल ने इस अवसर पर बताया कि वो शीघ्र ही अश्वनी ठाकुर को वन विभाग कर्मचारियों के बीच बुलाकर सम्मानित करंगे और उनका स्वागत भी किया जाएगा |



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button