बिलासपुर, चंबा, हमीरपुरहिमाचल

कांग्रेस सरकार का बजट हिमाचल में विकास की नई इबारत लिखेगा: सुनीता धीमान

खबर को सुनें

शिमला। बीते शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया। वहीं घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत आती ग्राम पंचायत कोठी की पूर्व प्रधान सुनीता धीमान ने इस बजट को हिमाचल प्रदेश के चुहुमुखी विकास की अनोखी पहल बताया हैं। उन्होंने कहा है कि यह बजट प्रदेश में कांग्रेस सरकार के विकास की नई इबारत लिखेगा। धीमान ने कहा कि यह बजट किसानों, युवाओं, बागवानों, महिलाओं, बेरोजगारों, व समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी है, व इससे हर वर्ग को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश में विकास को प्रमुखता देने के साथ- साथ बेरोजगारी दूर करने व युवाओं को स्वरोजगार देने की दिशा में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। धीमान ने आगे बताते हुए कहा कि यह बजट नई सोच और मजबूत कार्यशैली को प्रमाणित करता है। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की जनता की ज़मीनी हकीकत से अवगत है और उन्होंने उसी सत्तर पर जा कर हिमाचल की जनता को मज़बूत करने का बेहतर प्रयास किया।  है। उन्होंने कहा कि आपने सिद्ध कर दिया है कि आप व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं जिसमें सबसे पहली श्रेणी में गरीब, असहाय, बेसहारा, व महिलाओं को रखा गया है प्रदेश की जनता की तरफ से हम सुख की सरकार का धन्यवाद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button