शिमला, मंडी, लाहौल-स्पीतिहिमाचल
मुख्यमंत्री जय राम कल दिल्ली जाएंगे, हाईकमान से होगी अहम मंत्रणा

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को दिल्ली दौरे पर जा रहे है। वह केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। उनके इस दौरे को कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं से जोड़कर भी देखा जा रहा।
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण वे लंबे समय से दिल्ली नहीं गए थे। ऐसे में कई विषय थे जिनमें चर्चा करनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास व संगठन के कार्यों पर चर्चा होनी बहुत जरूरी है। कैबिनेट में फेरबदल की संभावनाओं को नकारते हुए उन्होंने कहा कि उनके दिल्ली दौरे को फेरबदल से नहीं देखा जाना चाहिए।.